फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गड़बड़ी की आशंका पर ईओ ने बंद कराया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बा में गोल बिल्डिंग से खलिहान तालाब तक 200 मीटर नाला निर्माण में गड़बड़ी की आशंका पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा में जलनिकासी के लिए करीब बीस लाख की लागत से निर्माणाधीन नाला सामग्री की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने स्थलीय जायजा लिया। काम रुकवा दिया। ठेकेदार से कहा कि निर्माण में मानक की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण उर्फ पंकज शुक्ला ने बताया कि निर्माण में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। वह स्वयं काम को देखेंगे और मानक अनुरूप न होने दोबारा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें