फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाकर कराएं नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक राजकीय और एडेड विद्यालयों की सोमवार को जीआईसी सभागार में बैठक हुई। इसमें डीआईओएस ने विद्यालयों में उत्सव मना कर विद्यार्थियों का प्रवेश कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने कहा कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा शत-प्रतिशत अपलोड किया जाए। मानव संपदा पोर्टल अवकाश की सूचनाएं अपलोड की जाए। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय ऑनलाइन आवेदन करें। विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कराया जाए। प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक खेल का आयोजन किया जाए। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच- पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाए। बैठक का संचालन जीआईसी प्रवक्ता सुधाकर बाजपेई ने किया। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी, जीआईसी प्रधानाचार्य टीआर वर्मा, अमित वर्मा, कौशल किशोर, अंजू सिंह, गीता शुक्ला आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें