फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कटिया डालकर करते मिले बिजली चोरी, 12 पर एफआईआर

विज्ञापन
फोटो-18- ऊंचाथोक में जांच करती बिजली विभाग की टीम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नगर में सोमवार सुबह बिजली चोरी रोकने के लिए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई कटिया लगाकर तो कोई कनेक्शन कटा होने के बाद भी लाइन जोड़कर बिजली की चोरी करते मिला। टीम ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रामदास के नेतृत्व में सोमवार को मोहल्ला ऊंचा थोक में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 25 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई।
इनमें छह लोग सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। वहीं छह लोगों के कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने पर कटे गए थे। जिन्हें उन्होंने दोबारा से जुड़वा लिया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों के बकाया में कनेक्शन कटे हैं, वह अपना बिल जमा करने के उपरांत विभागीय अनुमति से ही कनेक्शन जुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली मीटर को बाईपास कर बिजली का उपभोग न करें। इस दौरान अधिशाषी अभियंता परीक्षण रंजीत सिंह, अवर अभियंता दिनेश यादव, टीजीटू पवन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें