फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 18 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने के कारण पाली व अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 18 घंगे तक बाधित रही। इस कारण उससे जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

132 विद्युत उपकेंद्र आगमपुर में पानी भर जाने के कारण उससे जुड़े आठ उपकेंद्राें की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। विद्युत उपकेंद्र पाली की आपूर्ति 70 घंटे बाद सोमवार को दो बजे शुरू हुई थी। उसके बाद शाम पांच बजे फिर बिजली गुल हो गई। जिस पर विद्युत उपकेंद्र पाली के अवर अभियंता की ओर से 132 केवीए उपकेंद्र से संपर्क किया गया, तो वहां से बताया गया कि लाइन में फॉल्ट है। इसलिए ब्रेकडाउन हो गया। जिस पर पाली उपकेंद्र के कर्मचारी बिजली लाइन के फॉल्ट तलाशते रहे, मगर लाइन में फॉल्ट नहीं मिला। लाइन में फॉल्ट न होने की जानकारी 132 उपकेंद्र को दी गई। मगर तकनीकी कारणों से इसके बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
मंगलवार को 11 बजे विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पाली के साथ अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र की भी आपूर्ति बंद रही, जो मंगलवार को शुरू हो सकी। बिजली न आने से कस्बा सहित 100 से अधिक गावों के 22 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। जेई सरफराज अहमद ने बताया टेक्निकल फॉल्ट की बजह से आपूर्ति बंद हो गई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें