फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में बिजली विभाग के मीटर रीडर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के गदनहिया गांव निवासी बिजली विभाग के ठेकाकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मीटर रीडर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गदनहिया निवासी श्याम किशोर (35) पिहानी कस्बे में रामलीला रोड पर मुरीदखानी निवासी एक शिक्षक के मकान में किराये पर रहता था। वह पिहानी बिजली उपकेंद्र में ठेके पर मीटर रीडिंग का काम करता था। 14 अप्रैल 2022 को श्याम किशोर ने गांव की ही अर्चना देवी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार को श्याम किशोर की पत्नी ने सरकारी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। बेटा होने की खुशी में श्याम किशोर रोज गांव जाता था और शराब पीकर घर आता था। बुधवार आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसकी मौत हो गई। श्याम किशोर के परिजनों ने उसके ससुरालीजनों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें