फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश खाकर गिरी वृद्धा

Wed, 16 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पिहानी में सिसक पड़ी वृद्धा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। एसबीआई में नोट बदलने के लिए लाइन में लगी एक वृद्धा बार- बार लाइन से पीछे होने के बाद अचानक गश खाकर गिर गई। इससे लाइन से बाहर हो गई। होश में आने के बाद वह सिसक सिसक कर रोने लगी। आसपास के लोगों ने उसे पानी पिलाकर शांत कराया। लोगों ने बताया कि लाइन में वृद्ध और कमजोर लोगों को तमाम दुश्वारियां हो रही हैं। पीछे से आने वाले धक्कों की चपेट में आकर उन्हें लाइन में खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो रहा है। एसबीआई पर कई घंटे सर्वर ठप रहने से जमा निकासी का कार्य प्रभावित रहा, जिससे लाइन दूर तक लंबी होती गई। देर शाम तक लाइन लगी हुई थी, हालांकि दोपहर बाद से लेनदेन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें