फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 22 Jan 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गोपामऊ मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। देर रात मृतक की शिनाख्त उसके भांजे ने की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिश्रा निवासी उमाकांत सिंह ने बतायाकि उसका मामा सीताराम (80) मूलरूप सलेमपुर के रहने वाले थे। वह मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी रामबेटी, तीन पुत्र और एक पुत्री है।
हरदोई गोपामऊ मार्ग पर कुल्लही नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सीताराम की मौत हो गई। पहले तो पुलिस ने शव अज्ञात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी भिजवाया और फोटो साोशल मीडिया पर वायरल की। फोटो से ही भांजे उमाकांत ने शिनाख्त की। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें