बहन और पोते के साथ घर लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। बहन को उसके घर से लेकर पोते के साथ घर लौट रहे बुजुर्ग की किसान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कट कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मामले की जांच करने में जुटी है।
थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी जगदीश कश्यप (60) दो दिन पहले दिल्ली से वापस आया हुआ था। वह गुरुवार को अपने पोते अनुज के साथ अपनी बहन के घर बेनीगंज कोतवाली के एकघरा गया हुआ था। शुक्रवार को बहन रामदेवी को साथ लेकर बरौली लौट रहा था। पोते और बहन के साथ बाइक से जब बघौली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो क्रासिंग बंद थी। वह उन दोनों को उतार कर क्रासिंग पार करने लगा, इसी बीच लखनऊ की तरफ जाने वाली किसान एक्सप्रेस की चपेट में आ कर उसकी कट कर दर्दनाक मौत हो गई।