हरदोई। पांच सदी की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद प्रभु राम अपने धाम में विराज रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार हर कोई बनना चाहता है। शायद यही वजह है कि अपने सामर्थ्य के अनुसार हर कोई कुछ न कुछ आयोजन कर रहा है। हर कोई अपना गिलहरी योगदान भव्य रामोत्सव में देना चाहता है।
शहर के सरकुलर रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी तेज हो गई है। मंदिर की साज सज्जा भी की जा रही है। हर घर में दिए जलाने की कोशिश है। महात्मा गांधी मार्ग पर दीये खरीदते लोग भी उत्साह में नजर आते हैं। बाबा मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, सभासद अमित त्रिवेदी रानू आदि मौजूद रहे। शहर में आरएसएस के विभाग प्रचारक कौशल किशोर की मौजूदगी में राम भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली। खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी पूरे रेलवेगंज में घूमी। यहां जयश्रीराम का उद्घोष गूंजता रहा। कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह, संजीव खरे, विशाल, विनय पांडेय, रिषभ अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
घास मंडी की सड़क