फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोहरे के कारण दुकानों में घुसा डंपर, पोल और ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घने कोहरे के कारण बिलग्राम कस्बे की गुलाबबाडी चुंगी पर एक डंपर अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। घटना में मिठाई की एक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पंचरकी दुकान में रखे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रांसफार्मर और बिजली के दो पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय दुकानें बंद थीं, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन

बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर गुलाबबाड़ी चुंगी पर कई दुकानें लोहे के खोखे में संचालित हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घने कोहरे के बीच कन्नौज की तरफ जा रहा डंपर दुकानों में घुस गया। पंचर बनाने की दुकान चलाने वाले शीबू के मुताबिक, डंपर के कारण उसकी दुकान के बाहर लगी प्रेशर मशीन और इंजन की टंकी टूट गई। इसमें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। पास ही स्थित सुभाष की मिठाई की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां 25 दिसंबर के लिए तैयार की गई मिठाइयां भी खराब हो गईं। इसके पास में ही राम नरेश की लोहे की दुकान थी, जो टूट गई। बिजली विभाग का एक ट्रांसफार्मर और दो पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें