फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर ने बोलेरो में मारी टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

थाना अरवल के कुसनपुरवा निवासी नरेंद्र (35), रामबक्स (60), विद्यासागर (50), गोविंद (12 ), सरजू (41), रामसागर (50), उदयवीर (30 ) बोलेरो पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने उन्नाव जनपद के बांगरमऊ गए थे। वहां से मंगलवार की देर रात में घर लौट रहे थे।
इसी बीच बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। घायल नरेंद्र, रामबक्स, विद्यासागर, गोविंद, सरजू की हालत नाजुक बताई गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया है। अन्य दो लोग प्राथमिक इलाज लेने के बाद घर चले गए। डंपर का चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें