फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली-बंजरा मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम दूल्हानगर निवासी खगेश्वर (45) पुत्र मैलू लखनऊ निवासी एक युवक का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार रात खगेश्वर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अतरौली मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था। अतरौली-बंजरा मार्ग पर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबकर खगेश्वर की मौत हो गई। खगेश्वर के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, चार पुत्र विनोद, वीरेंद्र, विजय और दीपक हैं। दो पुत्री भी हैं। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें