फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रैक्टर बालू में फंसकर पलट गया, चालक की दबकर मौत

Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नीलम नदी पार कर रहा सीमेंट, ईंट और सरियों से लदा ट्रैक्टर बालू में फंस कर पलट गया। उसके चालक की ट्रैक्टर के नीचे दब कर मौत हो गई। बाजार से एक ट्रैक्टर सीमेंट, ईंटें और सरिया लाद कर नीलम नदी पार करते हुए रजानीखेड़ा जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर नदी की बालू में फंसकर वहीं पर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक उसी के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर चालक की पहचान हरपालपुर थाने के पांडेय पुरवा निवासी 50 वर्षीय देवू के रूप में की गई है। देवू के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। कोतवाल हाकिम सिंह ने बताया है कि देवू के घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें