हरदोई जिले के बिलग्राम कस्बे में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति और सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
शाहजहांपुर के पंप नंबर 12 कोतवाली शाहजहांपुर निवासी श्यामलाल मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि पुत्री ज्योति का विवाह बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला हैदराबाद निवासी हरिओम के साथ सात मई 2021 को किया था।
शादी के बाद से ही बेटी को उसका पति हरिओम, ससुर राजकुमार, सास रमला, देवर अमन और चचेरा ससुर दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर शव लटका दिया। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है।