अहिरोरी ब्लाक के ग्र्राम पिपोना के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। माथाराम, धर्मवीर, राममहेन्द्र, बालकराम, अनिल कुमार, रोहित कुमार आदि ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कोटेदार ने पिछले कुछ माह से राशन वितरण नहीं किया है। कोटेदार ने न तो कार्डधारकों की लिस्ट लगाई न ही सामग्री का वितरण किया है । सभी ने कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।