अतरौली। एनेक्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अनिल कटियार व सीओ डॉ. केजी सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान गांव पालीमुकीमपुर हलका के लेखपाल द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर एसडीएम भड़क गए। कहा कि जब मेरी (एसडीएम की) कॉल नहीं उठाते तो आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा?
उन्होंने लेखपाल को चेतावनी दी कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं वरना अबकी बार निलंबन तय समझो। एसडीएम ने अधीनस्थों से कहा कि जनता की हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसका निस्तारण तीन दिनों में कराएं। इस दौरान तहसीलदार ऊषा सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र गौतम, लीलू सिंह, श्वेता, ईओ वंदना शर्मा, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।