फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिटी जेल ड्रेन की सिल्ट सफाई का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सिटी जेल ड्रेन की चल रही सिल्ट सफाई का डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई उन्नाव खंड शारदा नहर को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे गुरुवार को 30 किमी लंबे सिटी जेल ड्रेन की सिल्ट सफाई का जायजा लेने निकली। उन्होंने शेखपुर, अकरमपुर तथा घौंघी रौतापुर में सफाई का कार्य देखा। मौके पर मौजूद एक्सईएन उन्नाव खंड शारदा नहर शैलेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि ड्रेन की सफाई गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय में पूरी कराएं। डीएम ने घौंघी रौतापुर में लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर वहां की पुलिया के चौड़ीकरण के निर्देश दिए। ग्रामीण नन्हे लाल ने डीएम को गांव का पानी खारा होने की जानकारी दी। बताया कि पानी खारेपन के कारण पीने लायक नहीं है। नाले के किनारे पर फैक्ट्रियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की भी जानकारी डीएम को दी। इस पर डीएम ने एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार सिंह को गांव में जांच कराकर नाला अतिक्रमण व पेयजल की समस्या को निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें