फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए डीएम को मिला प्रशस्ति पत्र

Fri, 05 Apr 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22-डीएम एमपी सिंह। संवाद
विज्ञापन

- 92 प्रतिशत भूमि का बैनामा कराने को यूपीडा ने उपलब्धि माना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए कराए जा रहे काम में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे के समयसीमा में औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए डीएम को प्रशस्ति पत्र मिला।
उप्र एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए प्रशासन की ओर से तीन माह में 92 प्रतिशत भूमि का बैनामा सहमति के आधार पर कराए जाने को उपलब्धि माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा की ओर से औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गयी त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। औद्योगिक गालियारे की स्थापना के लिए हरदोई में चिह्नित भूमि का 92 प्रतिशत भू-स्वामियों की आपसी सहमति के आधार पर तीन माह से कम अवधि में बैनामा कराए गए हैं। यूपीडा की ओर से डीएम के कुशल प्रबंधन, अनुश्रवण और नेतृत्व व जनपद की टीम की सक्रियता व प्रभावी कार्यशैली की सराहना की गई है। डीएम ने इस उपलब्धि के लिए जनपदवासियों को बधाई दी है। कहा है कि यह उपलब्धि जनपद के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें