फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 18-19 आयुवर्ग के फार्मों की कम संख्या पर डीएम जाहिर की नाराजगी

Sun, 03 Dec 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण दिवस पर रविवार को डीएम ने मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण का जायजा लिया। वेणीमाधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सभी चारों मतदेय स्थलों पर 18-19 आयुवर्ग के फार्मों की कम संख्या पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चारों बीएलओ को चेतावनी जारी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की ओर से किए जाने वाले कामों का निरीक्षण किया। लक्ष्य के अनुरूप फॉर्म प्राप्त न करने पर नाराजगी जाहिर की। बीएलओ को निर्देश दिए कि लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए फॉर्म भरने की गति बढ़ाई जाए। बीएलओ से कहा कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। किसी बीएलओ को काम में कोई समस्या है तो, तत्काल उच्चाधिकारियों को बताएं। राम जूनियर स्कूल और चकबंदी लेखपाल प्रशिक्षण संस्थान के मतदान केंद्र के मतदेय स्थलों को भी देखा। बीएलओ से कहा कि सभी प्राप्त फार्मों को तत्काल ऑनलाइन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें