फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाल वैज्ञानिकों के पंजीयन में प्रदेश में जिला अव्वल

Sat, 02 Sep 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण के लिए 30 सितंबर तक तिथि बढ़ा दी गई है। इससे पंजीकरण से वंचित बाल वैज्ञानिकों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत पंजीकृत विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। जिससे विद्यार्थी शिक्षक के सहयोग से मॉडल तैयार करेंगें। जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जा जाएगा। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। उसमें सर्वश्रेष्ठ माडल का प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भारत सरकार जापान तक की निशुल्क यात्रा का अवसर देती हैं। भारत सरकार की ओर से 31 अगस्त तक आवेदन मांगें गए थे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में जिला पंजीकरण में प्रथम स्थान पर पहुंच गया। वहीं भारत सरकार की ओर से पंजीकरण की तिथि 30 सितंबर तक दी गई। इससे जिले के और बाल वैज्ञानिकों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इस प्रकार हुए हैं पंजीकरण-
हरदोई- 2637
बाराबंकी-1372
लखनऊ- 1177
कानपुर देहात-1113
मुरादाबाद-1034
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह बाल वैज्ञानिकों के लिए मौका है। वह शिक्षकों की मदद से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें