फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच को जिला अस्पताल को मिली ट्रूनेट मशीन

विज्ञापन
फोटो-12-जिला चिकित्सालय में पहुंच ट्रूनेट मशीन से जांच करते टेक्रीशियन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल को ट्रू नेट मशीन मिल गई है। अब कारोना की रिपोर्ट दो घंटे में मिलने की बात डॉक्टरों ने कही है।
विज्ञापन

पैथोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक गुप्ता, लैब के अकील खान ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती उन रोगियों की अब तत्काल कोरोना जांच हो सकेगी जिनका ऑपरेशन होना आवश्यक है। पहले सर्जरी से पूर्व कोरोना जांच में दो से तीन दिन लग जाते थे। इससे परेशानी होती थी। ट्रूनेट मशीन में एक बार में दो सैंपल लगाए जा सकते हैं। दो घंटे में रिपोर्ट आ जाती है। लैब के अकील खान ने बताया कि गाइड लाइन में इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती रोगी की जांच में ही इस मशीन को प्रयुक्त किए जाने के निर्देश है। एक दिन में 20 से 25 रिपोर्ट इस मशीन से संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें