फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीसीएफ की जर्जर इमारत ढही, मलबे में दबकर एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज कस्बा अंतर्गत कंजड़ बस्ती में पीसीएफ की खंडहर इमारत गुरुवार सुबह अचानक भरभरा कर गिर गई। चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गौसगंज की कंजड़बस्ती में पीसीएफ की खंडहर इमारत थी। गुरुवार की सुबह गौसगंज निवासी मिथुन (18) जर्जर इमारत से सरिया निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान इमारत भरभराकर ढह गई और मिथुन मलबे में दब गया। जानकारी पर कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र मौके पर पहुंच गए और जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मलबे में दबे मिथुन को निकालकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें