फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अलर्ट का नहीं आया संदेश, भूकंप आने पर चकराया सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार रात आए भूकंप से लोगों के सिर में चक्कर से महसूस हुआ, जब तक कुछ समझ पाते कि लोगों ने कहा धरती हिल गई। भूकंप का नाम आते ही लोग घरों से बाहर और छतों पर आ गए।
विज्ञापन

वैसे तो आपदा विभाग की ओर से आंधी-पानी सहित भूकंप आने से पहले ही अलर्ट जारी किए जाते हैं। शुक्रवार रात आए भूकंप का अलर्ट आपदा विभाग की ओर से जारी नहीं हो पाया, हालांकि नेट कनेक्टिविटी वाले एंड्रायड मोबाइल में भूकंप आने से एक मिनट पहले ही इसका संदेश आया। जब लोग भूकंप आने की बात को समझ पाए तक तक धरती हिल गई।
भूकंप का केंद्र नेपाल रहा लेकिन, इस पर हरदोई के लोगों ने भी भूकंप के झटकों को महसूस किया। आमिर किरमानी, अंबुज वर्मा, आयुष कुमार आदि ने बताया कि उन लोगों को सिर में चक्कर जैसा महसूस हुआ, इस पर परिवार व आसपास के लोगों ने भूकंप आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र में रात 11: 32 बजे क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। घरों पर लेटे लोग अचानक बेड व चारपाई हिलने से खौफजदा होकर बाहर निकल आए। रात में भूकंप के दोबारा आने की आशंका से लोग सो नहीं सके। क्षेत्र के रवि, कैफ, मयंक, सोनी, दुर्गा, सूरज, हरिराम, अजयकुमार ,राजकिशोर, आशू, आदि ने बताया कि रात 11 बजकर 32 मिनट पर अचानक उनकी चारपाई और बेड हिलने लगा। जल्दी-जल्दी घर के बाकी सदस्यों को जगा कर मैदान में ले आए। रात को ही फोन पर एक-दूसरे की खैरियत लेने का सिलसिला चल पड़ा, जो शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें