फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्याहरण तीर्थ में श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन

बेनीगंज। भाद्रपद के तीसरे बड़े रविवार को पौराणिक हत्याहरण तीर्थ पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और तीर्थ में स्नान कर पूजन कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तीर्थ पर लगे मेले में बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

हत्याहरण तीर्थ के विषय में मान्यता है कि यहां पर स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। मेले में श्रद्धालुओंं का सुबह से ही आने का सिलसिला यहां शुरू हो गया था। जो पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालुओं ने तीर्थ में स्नान कर आपपास बने मंदिरों में पूजा अर्चना की। लोगों ने दिनभर मेले में लगीं दुकानों पर खरीदारी की।
विज्ञापन

युवाओं के आकर्षण का केंद्र मौत का कुआं रहा,बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें