फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज से छह दिन बंद रहेगा देवगनपुर रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 अक्तूबर की शाम तक बालामऊ और बरवा सरसंड फाटक से निकलेंगे वाहन
विज्ञापन

हरदोई। बालामऊ-बघौली रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या 259-सी (देवगनपुर रेलवे फाटक) रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते को आज सुबह सात बजे से 18 अक्तूबर शाम छह बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर रेलवे के सी.सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1143/21-23 पर रेलपथ की मरम्मत की जानी है। 13 से 18 अक्तूबर तक देवगनपुर फाटक से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन समपार संख्या 258-बी (बालामऊ स्टेशन फाटक) और समपार संख्या 260-सी (बरवा सरसंड फाटक) से आवागमन कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें