संडीला। छठ माता जागरण समिति की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के मुरारनगर सोम में दंगल हुआ। इसमें नेपाल के देवा थाना ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटखनी देकर डेढ़ किलो का चांदी का गदा जीता।
दंगल में पहली कुश्ती हरियाणा के पहलवान कृष्णा और जौनपुर के संजय के बीच हुई, इसमें संजय जीते। दूसरी कुश्ती अयोध्या के विपिन दास बाबा और राजस्थान के बादल के बीच हुई, जिसमें विपिन ने बाजी मारी। तीसरी कुश्ती फहतेपुर के श्री राम व उन्नाव के सुरेंद्र के बीच हुई, दोनों का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
चौथी कुश्ती रुड़की के विनोद व मल्लावां के श्यामू के बीच हुई, जिसमें विनोद ने जीत दर्ज की। आखिरी मुकाबला नेपाल के देवा थापा व राजस्थान के जल्लाद सिंह के बीच हुआ, जिसमें नेपाल के देवा थापा ने जल्लाद सिंह को पटखनी दी। देवा थापा को भारतीय किसान यूनियन अवध के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष हलीम ने डेढ़ किलो का चांदी का गदा देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष भाकियू अवध व समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।