हरदोई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज (शनिवार को) विकास खंड हरियावां के मुरादपुर तिराहा पर ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। निजी सचिव वीरेंद्र कुमार ने जारी कार्यक्रम में बताया है कि उप मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.30 बजे गोपामऊ रोड पर हबीबपुर तिराहा पर पहुंचेंगे। 11.40 बजे वह मुरादपुर तिराहा पर ग्राम चौपाल में शामिल होंगे। जिसके बाद महान सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद वह निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहीं शुक्रवार को जिले के अधिकारियों ने ग्राम चौपाल की व्यवस्थाएं जुटाईं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने ग्राम्य विकास विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को समय से ग्राम चौपाल में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)