फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घूस दोगे तो मिलेगा आवास, नहीं तो बन जाओगे अपात्र

विज्ञापन
फोटो-08- बहादुरपुर गांव में पन्नी डालकर रह रही सुनीता - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते आवास अधूरे पड़े हैं। ताजा मामला जिले के टड़ियावां तहसील के गांव बहादुरपुर का है, जहां प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने ग्राम पंचायत के एक अधिकारी पर 15 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। न देने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने लाभार्थी को अपात्र घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारी ने लाभार्थी महिला की फोटो पक्के मकान के साथ लगाकर प्रशासन को भेज दी। पीड़िता सुनीता पत्नी सर्वेश कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पास जर्जर आवास है।
छप्पर रखा हुआ है, इसलिए उसने पीएम आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। जांच के लिए ग्राम पंचायत के एक अधिकारी आए थे। आरोप है कि उन्होंने महिला लाभार्थी से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी, न देने पर गलत आख्या लगा दी। पीड़िता की ओर से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

हरदोई। गोपामऊ आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो मटैहना मोहल्ला में एक परिवार ऐसा है जो कई वर्षों से पक्की छत बनने की आस लगाए है। यहां की निवासी सतना कश्यप ने बताया कि चार छोटे बच्चे हैं। पति सत्येंद्र मजदूरी करते हैं।
काफी समय से पन्नी व छप्पर तानकर रह रहे हैं। आवेदन करने पर कुछ लोग फोटो खींचकर ले गए, लेकिन दो साल बीत गए अभी तक कुछ नहीं मिल सका। कुछ लोगों ने कहा कि रुपया खर्च करो तभी आवास मिल पाएगा। सतना का कहना है उनके पास रिश्वत देने के लिए रुपया नहीं है, इसलिए आवास नहीं मिल पा रहा है।
आवास मामलों की जांच खंड विकास अधिकारी स्तर से होती है। यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थी को आवास दिलाया जाएगा
विज्ञापन

स्वाति शुक्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें