केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करते विधायक आशीष सिंह आशू।
- फोटो : खेत में मटर फली की तुड़ाई करते किसान।
मल्लावां। विधायक आशीष सिंह आशू ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली आवास पर भेंटकर, मल्लावां में सैनिक स्कूल खुलवाए जाने की मांग की है। दिल्ली प्रवास में विधायक आशीष सिंह आशू ने बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए माधौगंज स्थित राजा नरपति सिंह स्मारक परिसर रुइया गढ़ी में सैनिक स्कूल की स्थापना कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के निर्माण से युवाओं के भविष्य निर्माण व राष्ट्र निर्माण में सहयोग मिलेगा। विधायक ने बताया कि रक्षामंत्री ने सैनिक स्कूल खुलवाने का आश्वासन दिया है। विधायक के इस कदम से लोगों ने खुशी जाहिर की है।