फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अभिलेखों में मिली कमियां, लेखाकार का वेतन रोका

Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। सीडीओ ने बुधवार को भरखनी ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। लेखा पटल पर अभिलेखों के परीक्षण में कमियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लेखाकार के अक्तूबर माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। मुंडेर में पंचायत सचिव को चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में परिसर, स्वतंत्रता संग्राम स्तंभ, प्रेरणा कैंटीन, अपनी वाटिका, एनआरएलएम व मनरेगा सेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लाॅक परिसर व प्रशासनिक भवन का रख-रखाव उत्कृष्ट होने पर बीडीओ अशोक कुमार द्विवेदी को प्रशस्त्रि-पत्र दिया। लेखा पटल के अभिलेखों में प्रविष्टियां कम होने पर लेखाकार अंबुज वाजपेयी के अक्तूबर माह के वेतन पर रोक लगा दी। लेखाकार को एक सप्ताह में कमियों को दूर कर अनुपालन से अवगत कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मुंडेर में आरआरसी के संचालन के प्रधान, सचिव व बीडीओ को निर्देश दिए। संचालन ठीक न होने पर पंचायत सचिव सोमेश प्रताप सिंह को चेतावनी दी। पुस्तकालय, किचन व शौचालयों का निरीक्षण किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, कार्यक्रम अधिकारी मनवीर सिंह, संयुक्त बीडीओ अशोक कुमार द्विवेदी सहित ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें