फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महामंत्री के पद पर आज होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री के पद के परिणाम का आज फैसला होगा। चुनाव समिति संरक्षक के दिशा- निर्देशन में निर्णय लेगी। दो मतपत्रों पर विवाद के कारण रविवार को चुनाव समिति ने परिणाम को रोक दिया था।
नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के मतदान के बाद रविवार की शाम मतगणना शुरू हुई थी। जिसमें सात पदाें से अध्यक्ष सहित छह परिणाम घोषित कर दिए गए थे। महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर थी, एक वोट से जीत होनी थी। मगर एक पक्ष ने दो मतपत्रों पर सवाल खड़ा कर दिया। जिसको लेकर करीब आधा घंटा तक विवाद चला।
विज्ञापन

विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रत्याशियों के सहमत न होने पर चुनाव समिति ने परिणाम को रोक दिया था। चुनाव समिति के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह ने बताया कि मंडल के संरक्षक भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के पास प्रकरण पहुंच गया है। उनके निर्देशन में सोमवार को समिति के सदस्य परिणाम पर निर्णय लेंगें।
विज्ञापन

इस प्रकार मिले वोट
अध्यक्ष पद पर श्यामा कुमार गुप्ता टीटू (397) और राजकुमार गुप्ता लवी (294),वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक गुप्ता(388) और प्रवीण कुमार गुप्ता(296),कनिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र कुमार गुप्ता(446) और संतोष कुमार(216),वरिष्ठ मंत्री रजनीश कुमार गुप्ता पानी वाले(284),रजनीश कुमार गुप्ता कौढ़ा(214) व अनुज कुमार गुप्ता(174),कनिष्ठ मंत्री ऋषि गुप्ता(460) और ब्रजेश गुप्ता(213),कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता(512)और राकेश कुमार गुप्ता(126)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें