फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के महितापुर गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के बने फंदे पर लटका मिला। युवक के मामा ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के नई बस्ती मझरा कोतवाली फतेहगढ़ निवासी अतर सिंह (30) के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। तब से वह महितापुर में ननिहाल में ही रहता था। महितापुर गांव की पूजा के साथ उसकी 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। अतर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की शाम को गांव के गजराज के घर पर हो रही भागवत कथा सुनने के लिए गया था।
शुक्रवार की सुबह अतर सिंह का शव रामचेला के बाग में नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के मामा वेदराम ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें