फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सेंट थेरेसा क्राॅसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात शव मिलने की सूचना पर शव मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे भाई ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन


संडीला कस्बे के मोहल्ला महतवाना निवासी अखिलेश कुमार (28) सोने-चांदी के जेवरों की मरम्मत का काम करता था। गुरुवार शाम दवा लेने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस बीच लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में सेंट थेरेसा क्राॅसिंग के पास गुरुवार रात युवक का शव मिला। शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार को महतवाना निवासी सनोज अपने भाई अखिलेश की गुमशुदगी की तहरीर देने थाने पहुंचा, तो पुलिस ने अज्ञात शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी दी। शव की फोटो दिखाई तो सनोज ने शिनाख्त अखिलेश के रूप में की। अखिलेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें