फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। तीन वर्ष से विवाद के कारण मायके में रह रही पत्नी से मिलने गए युवक का शव ससुराल में गांव के बाहर फंदे पर लटकता मिला। पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना निवासी समीर (23) बाइक मिस्त्री था। समीर की ससुराल अतरौली थाना क्षेत्र के खसरौल गांव में है। समीर का पत्नी कैसर जहां से तीन साल से विवाद चल रहा है। जिससे वह मायके में रह रही है। रविवार को समीर ससुराल खसरौल गया था। सोमवार सुबह उसका शव खसरौल गांव में आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पिता नफीस परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। नफीस का आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर समीर की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। समीर के परिवार में दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शव के मुंह में दबी मिली बीड़ी
ग्रामीणों ने जब सोमवार सुबह समीर का शव फंदे पर लटकता देखा, तो भीड़ लग गई। पहले तो इसे सामान्य खुदकुशी की घटना माना गया, लेकिन शव के मुंह में अधजली बीड़ी दबी होने से घटना कुछ और ही इशारा देने लगी। यही वजह रही कि मृतक के पिता ने हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें