फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल में फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के रमदानकुड़ी गांव में पांच माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटकता मिला। भाई ने ससुरालियों पर दहेज में बाइक और चेन न मिलने पर हत्या किए जाने के बाद शव लटका देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रमदानकुड़ी गांव निवासी अतुल कुमार की शादी डेढ़ साल पहले सुरसा थाना क्षेत्र के सुगवा गांव निवासी अनीता (27) के साथ हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती थी। मंगलवार की रात उसका शव मकान के अंदर बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर भाई राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राजीव का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में चेन और बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर अनीता की हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें