फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा में अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी मुख्तार (50) कबाड़ बेचकर जीवन यापन करता था। उसकी पत्नी का निधन कई साल पहले हो चुका है। पुत्र सलमान, इरशाद और नौशाद के मुताबिक मुख्तार शराब का आदी था। बृहस्पतिवार सुबह बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा तो तलाश की गई।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने मुख्तार का शव गांव के किनारे ईंट-भट्ठे के पास नीम के पेड़ में चादर के फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें