फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विवाहिता का शव तालाब में मिला, पति समेत सात पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव में शौच के लिए गई विवाहिता का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए।
बेरुआ निवासी नईम कपड़ों की ठेली लगाता है और एक दुकान भी है। उसका निकाह 21 नवंबर 2022 को उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी आफरीन (25) के साथ हुआ था। नईम के मुताबिक आफरीन रविवार सुबह आठ बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने आफरीन का शव मकान के पीछे बने तालाब में उतराता नजर आने की जानकारी दी, तो मौके पर पहुंचकर उसने शव निकलवाया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही आफरीन की मां शाहीन बानो को दी। दोपहर बाद लगभग चार बजे शाहीन अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शाहीन का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक, सोने की चेन, पचास हजार रुपये और फ्रिज की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर आफरीन की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव तालाब में डाल दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष कुमार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की मां की तहरीर पर पति नईम, ससुर सलीम, जेठ कलीम, ननद सपना और जेठानी, बहनोई और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें