पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के निपनिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन मौके से भाग निकले। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली शाहाबाद के खुुमारीपुर निवासी सतीश चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन रंजना उर्फ रूबी (25) की शादी पिहानी थाना के निपनिया निवासी सुधीर के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद से पति सुधीर, जेठ सुशील, सास विमला देवी व ससुर चेतराम अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाने लगे और मांग पूरी न कर पाने से उसकी बहन रंजना को प्रताड़ित करने लगे थे। नौ जून 2023 को अतिरिक्त दहेज के लिए आरोपियों ने रंजना को पीटा और कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या कर दी। ससुराली खेत के पास बनी मडै़या में उसका शव छोड़ कर फरार हो गए हैं। कोतवाल बेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि पति सुधीर, सास विमला देवी, ससुर चेतराम व जेठ सुशील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।