फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के सलोनी गांव में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की एक माह की मासूम बच्ची के लगातार रोने से परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सलोनी निवासी राजीव खेती करता है। उसकी शादी सात वर्ष पहले हरपालपुर निवासी कल्पना (29) के साथ हुई थी। मंगलवार शाम राजीव परिवार के साथ छत पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक देर रात कल्पना एक माह की बच्ची के साथ नीचे कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह लगभग चार बजे बच्ची के लगातार रोने पर आवाज सुनकर राजीव जाग गया और नीचे कमरे में गया।
यहां छत में लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से कल्पना का शव लटक रहा था। पास ही बिस्तर पर बच्ची रो रही थी। घटना से परिजन सकते में आ गए। मायके में सूचना दी गई। बाद में पुलिस को जानकारी दिए बिना ही कल्पना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें