फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे की वरीक्षा से पहले फंदे पर लटका मिला पिता का शव

Sat, 20 Apr 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। बेटे की वरीक्षा से चंद घंटे पहले पिता का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार होने के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के चिरैयाझाला निवासी राजेश (45) खेती करते थे। उन्होंने गांव से 300 मीटर दूर हरियावां निवासी एक ग्रामीण का खेत बटाई पर भी ले रखा था। बृहस्पतिवार की रात मवेशियों से फसल बचाने के लिए वह इसी खेत में सोए थे। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे उनका पुत्र रवि खेत पर पहुंचा, तो राजेश ने उसे गन्ने के खेत में जोताई के लिए बैल लाने को कहा।
इस पर रवि घर चला गया। वापस आने पर राजेश का शव खेत के किनारे आम के पेड़ में खेत की बाड़ में लगाई जाने वाली रस्सी के फंदे से लटका मिला। शुक्रवार की शाम को रवि की वरीक्षा व गोदभराई का कार्यक्रम होना था। सूचना पर हरियावां थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज मौके पर पहुंचीं और जांच की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र ने लिखित रूप से मानसिक रूप से बीमार होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात कही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें