फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में उतराता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा में उतराता मिला किसान का शव -हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरहुली का मामला संवाद न्यूज़ एजेंसी। हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहुली निवासी किसान का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास से गुजरी रामगंगा नदी में उतराता मिला। चरवाहों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शौच के दौरान नदी में गिर कर डूब जाने की आशंका जताई है । बरहुली निवासी छोटे (59) खेती करते थे। रामगंगा नदी के दूसरे छोर पर उनके खेत भी हैं। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे घर से नदी किनारे शौच जाने और फिर खेतों की तरफ जाने की बात कह कर निकले थे। सुबह लगभग आठ बजे कुछ चरवाहों ने छोटे का शव रामगंगा नदी में उतराता देखा तो उनके पुत्र मुनेंद्र को सूचना दी। अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे मुनेंद्र ने शव को नदी से निकलवाया और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है ।परिवार में एक पुत्र मुनेंद्र और एक पुत्री श्रीदेवी है। मृतक के पुत्र मुनेंद्र ने आशंका जताई है कि शौच के दौरान नदी में गिर कर डूब जाने से मौत हुई है ।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें