फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: घाघरा नदी में उतराता मिला किसान का शव, फसल की रखवाली करने के लिए निकला था, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jan 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बेनीगंज कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी किसान का शव घाघरा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के घाघरा नदी में एक किसान का शव उतराता मिला। लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दी गई।

विज्ञापन

सिमरा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई विश्वनाथ उर्फ भन्नू (38) शुक्रवार को खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। शनिवार की सुबह लोगों ने विश्वनाथ का शव घाघरा नदी के अंदर उतराता हुआ देखा।
पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी। इस पर वह अपनी मां चंद्रकली व मृतक की पत्नी उर्मिला के साथ मौके पर पहुंचे। रामचंद्र के मुताबिक विश्वनाथ के एक बेटा व दो बेटी हैं। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें