फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 20 घंटे बाद गंभीरी नदी में डूबे छात्र का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के मुददपुरा गांव में बुधवार को गंभीरी नदी में डूबे छात्र का 20 घंटे बाद गुरुवार को 500 मीटर दूर शेखापुर नगरिया गांव के पास शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के मुददपुरा गांव निवासी पम्मू (18) गांव के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार की दोपहर वह गंभीरी नदी पर स्नान करने गया था। तभी गहरे पानी में जाने से वह अचानक डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला नायब तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीआरएफ टीम बुलाकर छात्र की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक छात्र का शव बरामद नहीं हो पाया। गुरुवार को 20 घंटे बाद 500 मीटर दूर शेखापुर नगरिया गांव के पास से उसका शव बरामद किया गया। मृतक तीन भाई दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसकी दोनों छोटी बहने नन्ही, कीर्ति अपने भाई के हाथ में राखी बांधने का इंतजार करती रह गई। उसकी मां अनीता का रो-रो कर हाल खराब है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें