फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ दीपू (38) खेती करता था। पिता जयपाल सिंह के मुताबिक, देवेंद्र स्मैक पीने का आदी था। बुधवार शाम घर से निकला था। रात तक वापस न आने पर उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल की। फोन स्मैक बेचने वाले एक शख्स ने उठाया। उसने कहा कि दीपू साथ में है। कोई चिंता की बात नहीं है। इसके बाद दीपू का शव ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। जयपाल ने आशंका जताई है कि दीपू की हत्या की गई है। मृतक के परिवार में पत्नी मीना और दो पुत्र हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें