फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, शिनाख्त नही

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम कानपुर मार्ग से जुजुवामऊ संपर्क मार्ग के किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवक का शव मिला। शव देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि युवक की उम्र करीब (35) वर्ष है। चेकदार कत्थई शर्ट व काला लोवर पहने हुए था। रविवार सुबह लोगों ने शव को देखा, तो ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
बिलग्राम सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने तलाशी ली। उसके पास से एक लाइटर, एक चाबी मिली।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि घटनास्थल पर ही शराब के पाउच बरामद हुए हैं। कुछ दूरी पर शराब का ठेका भी है आशंका है कि शराब पीकर गड्ढे में गिर गया होगा। जिससे पानी से नहीं निकल पाया और डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें