हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव फंदे से झूलता पाया गया है। जानकारी होने पर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
चौसार गांव निवासी संजय (42) पुत्र रामसिंह मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार को सुबह चार बजे वह घर से कहीं निकल गया। गांव के ही साधु तिवारी के खेत में खड़े एक पेड़ में गमछे से लटका हुुआ मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे है। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, तीन पुत्र व एक पुत्री है। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।