फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बीमारी से था परेशान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बिलग्राम केातवाली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बिलग्राम केातवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह घर के बाहर पेड़ से एक युवक का शव लटका पाया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिलग्राम क्षेत्र के हबीबनगर गांव निवासी अशोक (32) का शव सुबह पेड़ से लटका देखा गया तो गांव में खलबली मच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक बीमारी से परेशान रहता था, जिसके चलते उसने घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के एक छह साल का बेटा है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें