बावन। शारदा नहर में शुक्रवार को राहगीरों ने शव उतराता देखा। शुक्रवार की दोपहर हुसैनपुर सहोरा पुल के पास राहगीरों को नहर में शव उतराता मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास किए। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। लोनार थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।