फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झाड़ियों में मिला दस दिन से लापता अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। लापता अधेड़ का शव बुधवार को कछौना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला है। शव के पैरों की अंगुलियां कटी मिली हैं। पुत्र ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कछौना कस्बे के ठाकुरगंज निवासी रामजीवन यादव (55) मजदूरी करते थे। 18 फरवरी को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। पुत्र शैलेंद्र यादव के मुताबिक काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला तो 22 फरवरी को कछौना कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार काे कुछ लोगों ने रामजीवन का शव ठाकुरगंज से कुछ दूर रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाग में झाड़ियों में पड़ा देखा और इसकी जानकारी शैलेंद्र को दी। शैलेंद्र ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें