फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुल्लहा घाट निवासी मजदूर का शव गुरुवार को हरदोई-सीतापुर मार्ग पर जनसरी तिराहे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पास से एक कीटनाशक की खाली शीशी, देशी शराब का खाली पौव्वा और डिस्पोजल ग्लास भी पड़ा मिला है। परिजन घटना को लेकर चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लहा घाट निवासी देवेंद्र कुमार (35) मजदूरी करता था। उसकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के चिंतापुर गांव में है। बीते मंगलवार को वह पत्नी सीमा व बच्चों के साथ ससुराल गया था। बुधवार को बहन शिवदेवी के घर सीतापुर जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। बहन के घर से देर शाम ससुराल जाने के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात शिवदेवी ने भी फोन कर देवेंद्र के ससुरालीजनों से घर पहुंचने के बारे में जानकारी की, लेकिन यही पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा।
बुधवार की सुबह देवेंद्र का शव जनसरी तिराहे के पास पड़ा होने की जानकारी ससुरालीजनों को हुई। दरअसल, चिंतापुर से जनसरी तिराहा की दूरी लगभग एक किलोमीटर ही है। चिंतापुर के ग्रामीणों ने देवेंद्र को पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होेंने बताया कि शव के पास से एक कीटनाशक की खाली शीशी, देशी शराब का पौव्वा और डिस्पोजल गिलास पड़ा मिला है।
विज्ञापन



मोबाइल फोन गुम, पुलिस कर रही तलाश
घटना को लेकर ससुरालीजन के साथ ही देवेंद्र के परिजन भी चुप्पी साधे हैं। देवेंद्र का मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला है। पुलिस फोन की तलाश कर रही है। इससे इतर प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि जो खाली पौव्वा मौके से बरामद हुआ है वह सीतापुर से लिया गया है। कारण यह कि जिस ब्रांड का पौव्वा है वह सीतापुर में ही बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें